चीनी, दालों के दाम बढ़े, चावल, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी की कीमतों में तेजी जारी रही। चीन के साथ दालों के भाव भी चढ़ गए। चावल और गेहूं में नरमी का रुख रहा जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 22 रुपये बढ़कर 5,537 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ भी 13 रुपये महंगा हुआ और 5,993 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 16 पैसे बढ़कर 59.49 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 10 रुपये टूटकर 4,370 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं छह रुपये सस्ता हुआ और 2,925 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। वहीं, आटे का भाव पांच रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल 29 रुपये और मूंग दाल 16 रुपये महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 10 रुपये और मसूर दाल की छह रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बोली गई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 66 रिंगिट टूटकर 4,485 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.72 प्रतिशत गिरकर 64.61 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 33 रुपये और पाम ऑयल की 27 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई। सोया तेल पांच रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस पर ही रही। वहीं, वनस्पति 24 रुपये और सूरजमुखी तेल 16 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

Next Post

नगदी और गहने नही मिले तो गैस सिलेंडर लेकर गया चोर

Tue Nov 3 , 2026
रीवा, शहर के चोरहटा थाना अन्तर्गत शारदा नगर गोड़हर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. यहा एक चोर ने दिनदहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़ा, लेकिन घर के अंदर रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों या नकदी को हाथ तक नहीं लगाया. चोर सीधे किचन में गया और […]

You May Like