मुनगा तोड़ने की कोशिश पड़ी भारी, दीवार फांदकर घुसा युवक गिरकर घायल

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में एक युवक मुनगा तोड़ने के लालच में एक अधिकारी के बंगले की ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण युवक ऊंचाई से गिरकर झाड़ियों में फंस गया और चोटिल हो गया। कॉलोनी वासियों ने युवक को पकड़कर सिविल लाइन के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन श्वेताम्बरी रेस्ट हाउस के सामने बंगला नंबर सी-पी/2 स्थित है। यहाँ पश्चिम मध्य रेलवे जोन कार्यालय में पदस्थ चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर पुष्पा द्विवेदी निवास करती हैं। सुबह करीब 9:30 बजे जब वे अपने कार्यालय जाने के लिए बंगले से बाहर निकल रही थीं, तभी उन्हें पिछले हिस्से में किसी के दीवार फांदकर कूदने की जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुँचीं, तो वहां एक युवक झाड़ियों के बीच घायल दिखाई दिया। शोर सुनकर अन्य रेल कर्मचारी भी वहां एकत्र हो गए। युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल लाइन थाने ले जाया गया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह बंगले में लगे मुनगा के पेड़ से फलियां तोड़ने के इरादे से दीवार फांदकर अंदर घुसा था, लेकिन कूदते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घायल हो गया। पुलिस ने युवक का मुलाहिजा कराने के बाद सख्त चेतावनी दी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

Next Post

सीधी जिला अस्पताल में हंगामा: युवक ने डॉक्टर पर लगाया थप्पड़ मारने और नुकीली चीज से हमले का आरोप

Tue Mar 24 , 2026
सीधी। जिला अस्पताल में आज दोपहर मारपीट के मामले में एमएलसी के लिए लाये गये एक युवक ने डॉक्टर पर थप्पड़ से मारने एवं नुकीली चीज से हाथ पर हमला करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवक की चीख पुकार सुन भीड़ जमा हो गई। मौके पर […]

You May Like