एबीवीपी का उड़ान मेधावी सम्मान समारोह संपन्न

इंदौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवलखा जिले द्वारा ‘उड़ान’ मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धनंजय शाह, उद्योगपति अनिल जोशी एवं मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ. सौरभ पारीख उपस्थित रहे. वहीं नवलखा जिला संयोजक योग शर्मा तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पायस जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईडी पुलिस महानिरीक्षक धनंजय शाह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही राष्ट्र का भविष्य हैं. उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी आवश्यक बताया. उद्योगपति अनिल जोशी ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को संरक्षित रखने पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहना चाहिए.

भारतीय संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान है और युवाओं को इसे आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए. मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ. सौरभ पारीख ने विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का संकल्प लें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे. इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Next Post

नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह से 107 मामलों का हुआ निराकरण

Sun May 10 , 2026
इंदौर:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति विजय कुमार शुक्ला के आदेशानुसार म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया. नेशनल लोक अदालत के समक्ष सिविल (एम.ए.सी.टी.आदि), रिट, क्रिमिनल एवं अन्य प्रकृति के कुल 318 […]

You May Like