आईआईएम, कलकत्ता के सहयोग से स्कोप का दूसरा उन्नत वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय सार्वजनिक उद्यमों के स्थायी मंच (स्कोप) ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता के सहयोग से अपना दूसरा उन्नत वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम (एजीएलपी 2.0) शुरू किया है जो तीन सप्ताह चलेगा।

स्कोप की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 13 केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 38 वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। आईआईएम, कलकत्ता में आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को स्कोप के महानिदेशक और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के शासी निकाय के सदस्य अतुल सोबती ने संबोधित किया। इस अवसर पर आईआईएम, कलकत्ता के डीन (कार्यकारी शिक्षा) प्रो. आर. राजेश बाबू और कार्यक्रम निदेशक प्रो. प्रशांत मिश्रा और प्रो. विश्वतोष साहा भी उपस्थित थे।

श्री सोबती ने उद्यमों में उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्कोप राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम नेतृत्वकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रो. राजेश बाबू ने कहा कि कार्यकारी अधिकारियों को तैयार करने पर आईआईएम कलकत्ता का निरंतर ध्यान रहता है और सार्वजनिक क्षेत्र में दूरदर्शी अधिकारियों के क्षमता संवर्धन में संस्थान का स्काेप के साथ दीर्घकालिक सहयोग रहा है।

 

 

Next Post

विकसित भारत की नवाचार यात्रा के लिए वैश्विक और नई सोच की आवश्यकता: जितेंद्र सिंह

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि विकसित भारत की नवाचार यात्रा के लिए वैश्विक और नई सोच की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने नीति आयोग की रिपोर्ट “प्रगति के मार्ग : भारत की नवाचार गाथा का […]

You May Like