अमेठी में मालगाड़ी की टक्कर से कंटेनर के परखच्चे उड़े

अमेठी 18 मार्च (वार्ता) लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे फाटक पर फंसे एक कंटेनर के परखच्चे उड़ गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की रात हुये हादसे में मालगाड़ी कंटेनर को करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन, ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, पोल और बैरिकेटिंग क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में कंटेनर चालक और ट्रेन चालक घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ के अधिकारी, और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद यातायात बहाल हो हुआ।

उन्होने बताया कि निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर एक कंटेनर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी लखनऊ से आ रही मालगाड़ी ने कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर काफी दूर तक ट्रेन के साथ चला गया।इस हादसे कंटेनर चालक और मालगाड़ी चालक घायल हो गए। दोनो घायलों को इलाज हेतु सीएचसी जगदीश पुर में भर्ती कराया गया।

देखते ही रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया । प्रशासन ने यातायात को डायवर्ट किया । अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को रानीगंज से वारिसगंज के रास्ते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भेजा गया। रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से अयोध्या जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर चौराहे और श्री रामगंज चौराहे से वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। अब मौके पर स्थित सामान्य है।

डीआरएम एसएस शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंटेनर ट्रैक पर फंसा हुआ था, जिससे मालगाड़ी टकरा गई। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात

Tue Mar 18 , 2025
रायपुर/नई दिल्ली 18 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर विकास का […]

You May Like