खेलों में चमका सीहोर: संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेसबॉल और हैंडबॉल में बने चैंपियन

सीहोर। संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में सीहोर जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विभिन्न आयु वर्गों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक एवं पुरस्कार प्राप्त किए. बेसबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में सीहोर विजेता एवं भोपाल उपविजेता रहा. हैंडबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग में सीहोर ने उपविजेता के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में भी सीहोर ने विजेता के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. 17 वर्ष बालिका वर्ग में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विजेता का खिताब प्राप्त किया.

 

Next Post

बारिश से जलमग्न हुआ जटाशंकर धाम, सावन में भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े भक्त

Sat Aug 22 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में लगातार बारिश के बीच अद्भुत नजारा देखने को मिला। बारिश के चलते मंदिर परिसर में जगह-जगह पानी भर गया और पूरा धाम जलमग्न नजर आया। बारिश के बावजूद भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। सावन के महीने में […]

You May Like