रामलीला मैदान रैली की एक नवंबर की तैयारियों को लेकर 23 अक्टूबर को हरियाणा कांग्रेस की होगी अहम बैठक

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी। इसमें हरियाणा से पार्टी के प्रभारी, सचिव, कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी सदस्य, राष्ट्रीय फ्रंटल संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को भी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की लामबंदी और परिवहन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस नेतृत्व का जोर रैली में हरियाणा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर है। इसके लिए प्रदेश से लेकर जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि “वोट चोरी”, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल लामबंद हैं। इसी कड़ी में एक नवंबर को बड़ी रैली बुलाई गई है। जिसमें विपक्षी दलों द्वारा एकजुटता दिखाने की कोशिश भी होगी।

Next Post

सेना के लिए 770 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे हल्के रडार

Wed Oct 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए करीब 770 करोड़ रुपये की लागत से बेहतर क्षमता वाले हल्के रडार खरीदने का करार किया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इन रडार की मदद से लड़ाकू विमानों के आकार वाले हवाई लक्ष्यों के साथ छोटे […]

You May Like