रोहित शेट्टी बने हार्पिक के नये ब्रांड एंबेसडर

मुंबई,21 फरवरी (वार्ता) हार्पिक ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ब्रांड को अपना नया एंबेसडर नियुक्त किया हैं। हार्पिक ने अपने अब तक के सबसे उन्नत बाथरूम क्लीनिंग इनोवेशन न्यू हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर – के लॉन्च की घोषणा की जो हार्पिक का सबसे बड़ा नवाचार है। यह उत्पाद सबसे जिद्दी और आम बाथरूम दागों को हटाने के लिए बनाया गया है, जिससे बाथरूम को अल्ट्रा क्लीन बनाया जा सके।

ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, “मैं जानता हूं कि हार्पिक वर्षों से स्वच्छता का भरोसेमंद नाम रहा है। न्यू हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर के साथ ब्रांड बाथरूम सफाई को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे उत्पाद से जुड़ा हूं जो मजबूत, भरोसेमंद और असली भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है।”

Next Post

दिलकश अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया मधुबाला ने

Mon Feb 23 , 2026
पुण्यतिथि 23 फरवरी के अवसर पर मुंबई,23 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड में मधुबाला को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से लगभग चार दशक तक सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। मधुबाला .मूल नाम.मुमताज बेगम देहलवी. का जन्म दिल्ली में 14 […]

You May Like