जंगली जानवरों को मारने बिछाया करंट का जाल, खुद जिंदा जल गया शिकारी

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत निगरी में जंगली जानवरों को मारने हाईटेंशन लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर खेत में करंट का जाल बिछाने वाला शिकारी खुद करंट की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंचम पिता नन्नेलाल 56 वर्षीय निवासी खुर्सी का जंगली सूअरो को मारकर बेचता था। निगरी में जंगली जानवरों को मारने के लिए पंचम ने हाईटेंशन लाइन से कनेक्शन किया करता था और जंगली जानवरों का शिकार करता था। बुधवार की सुबह भी जब वह हाई टेंशन लाइन से अवैध कनेक्शन करने के लिए तार को लगा रहा तभी वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक कब से हाईटेंशन लाइन में कनेक्शन कर जानवरों को करंट लगाकर मार रहा था और गांव में ऐसे कितने और लोगों ने कनेक्शन किए है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच पड़ताल चल रही है।

Next Post

व्यापारी हित सर्वोपरि, ग्वालियर मेला का वैभव बढ़ाने करेंगे हरसंभव प्रयास: सिंधिया

Wed Jan 14 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर आगमन पर एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें धन्यवाद पत्र भेंटकर उनके पुरजोर प्रयास एवं व्यापारी हित में संवेदनशीलता के साथ उठाए कदमों के परिणामस्वरूप राज्य शासन द्वारा ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स में पचास फीसदी […]

You May Like