ईरान में नौकरी के झूठे वादों से सावधान रहे भारतीय नागरिक-विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 19 सितंबर (वार्ता) नौकरी के लालच और बहला फुसलाकर ईरान ले जाए गए भारतीय नागरिकों के अपहरण और उनके परिवारों से फिरौती मांगे जाने की रिपोर्टों के बीच विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से इस तरह के जाल साजों से सावधान रहने की सलाह दी है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात जारी वक्तव्य में कहा है कि हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय नागरिकों को रोज़गार के झूठे वादे करके या उन्हें रोज़गार के लिए तीसरे देशों में भेजने का आश्वासन देकर ईरान की यात्रा करने के लिए फुसलाया गया। ईरान पहुँचने पर, इन भारतीय नागरिकों का आपराधिक गिरोहों द्वारा अपहरण कर लिया गया और उनकी रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती की माँग की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिकों को ऐसे रोज़गार के वादों या प्रस्तावों के संबंध में कड़ी सतर्कता बरतने की सख़्त चेतावनी दी जाती है। विशेष रूप से, यह ध्यान देने योग्य है कि ईरान सरकार भारतीयों को केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है। रोज़गार या अन्य उद्देश्यों के लिए ईरान में वीज़ा-मुक्त प्रवेश का वादा करने वाले किसी भी एजेंट की आपराधिक गिरोहों से मिलीभगत हो सकती है। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे प्रस्तावों का शिकार न बनें।

Next Post

प्रवीण कुमार आईटीबीपी के नये महानिदेशक नियुक्त

Sat Sep 20 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) गुप्तचर ब्यूरो के विशेष निदेशक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण कुमार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नया महानिदेशक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर 1993 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से 30 सितंबर 2030 तक […]

You May Like