चोट के बाद सात्विक-चिराग की वापसी पर रहेंगी नजरें

टोक्यो,13 जुलाई (वार्ता) भारत के बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी, जिनमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन शामिल हैं, मंगलवार से टोक्यो में शुरू होने वाले जापान ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए वापसी करेंगे। एशियन गेम्स युगल बैडमिंटन चैंपियन सात्विक-चिराग पर सबकी नज़र रहेगी क्योंकि वे जून में इंडोनेशिया ओपन के शुरुआती राउंड के दौरान कंधे की चोट बढ़ने के बाद पहली बार कोर्ट पर वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियन, मकाऊ, यूएस और कनाडा ओपन में हिस्सा नहीं ले पाए दुनिया की नंबर 4 पुरुष युगल जोड़ी अब ज़ोरदार शुरुआत करना चाहेगी।

जकार्ता में सात्विक के चोटिल होने से ठीक पहले, ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन ने मई में सिंगापुर ओपन जीतकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर दो साल से चले आ रहे टाइटल के सूखे को खत्म किया था।
सात्विक-चिराग पुरुष युगल ड्रॉ में तीसरे सीड होंगे, जिसमें भारत के एमआर अर्जुन-हरिहरन अम्साकारुन भी शामिल हैं, जो इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में लगातार क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुँचे हैं।
लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी को भी आखिरी बार इंडोनेशिया ओपन में खेलते हुए देखा गया था। दोनों टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम में पुरुष एकल में भारत का प्रतिनिधत्व करने के लिए वापसी करने को तैयार हैं।

इस बीच, पीवी सिंधु पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में हारने के बाद से एक्शन से बाहर हैं। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट, हमवतन उन्नति हुड्डा के साथ जापान मीट के लिए महिला सिंगल्स एंट्री लिस्ट में हैं। ओलंपियन तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला और रोहन कपूर-रुथविका शिवानी गड्डे मिक्स्ड डबल्स में दो भारतीय जोड़ियां हैं, जबकि टोक्यो में महिला डबल्स ब्रैकेट में कोई भारतीय रिप्रेजेंटेशन नहीं है। आज तक किसी भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने जापान ओपन में कोई टाइटल भी नहीं जीता है।

.....

Next Post

सरकारी स्कूल में गंदे शौचालय और बहते नलों से छात्र परेशान, सुधार की मांग

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: पं. एल.एस. झा शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शौचालयों की खराब सफाई व्यवस्था और खराब नलों से लगातार बह रहे पानी को लेकर छात्रों ने नाराजगी जताई है। छात्रों का कहना है कि गंदे वॉशरूम से अस्वच्छ माहौल बन रहा है, जबकि खराब नलों के कारण […]

You May Like