लोडिंग गाड़ी की टक्कर के बाद मच्छी बाजार में भिड़े दो पक्ष लाठी-डंडे चले, कई घायल; शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी हंगामा, दोनों पक्षों पर केस


इंदौर. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मच्छी बाजार में लोडिंग गाड़ी की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया. दोनों ओर से लाठी डंडे और लात घूंसे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए. विवाद के बाद दोनों पक्ष पंढरीनाथ थाने पहुंचे, जहां एक-दूसरे पर हफ्ता वसूली के आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है.
मच्छी बाजार में गुरफान कुरैशी, उस्मान कुरैशी और आमिर कुरैशी की निजाम खान व उसके साथियों से लोडिंग गाड़ी की टक्कर को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान निजाम को चोट लगी तो वह वहां से निकलकर परिचितों के पास पहुंचा. पीछे से गुरफान पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. देखते ही देखते सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे. दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं. मारपीट के बाद दोनों गुट शिकायत लेकर थाने पहुंचे. यहां भी दोनों पक्षों में तीखी बहस और हंगामा हुआ. दोनों ने एक दूसरे पर अवैध हफ्ता वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने स्थिति संभालते हुए सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. प्रारंभिक जांच में विवाद की शुरुआत लोडिंग गाड़ी की टक्कर के बाद हुई कहासुनी से होना सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.

.....

Next Post

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों को धार देते हुए अपने सात प्रमुख संगठनात्मक मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है

Thu Sep 10 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2029 में होने वाले अगले आम चुनावों की रणनीतिक तैयारियों का आगाज करते हुए अपने सात महत्वपूर्ण संगठनात्मक विंग यानी मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से […]

You May Like