राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू, बैंक-एलआईसी व आयकर समेत केंद्रीय दफ्तरों में कामकाज ठप, शहर में रैलियां-जुलूस

अशरफ अली

भोपाल: श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल आज शुरू हो गई है, जिसके चलते शहर के बैंक, एलआईसी दफ्तर, आयकर विभाग सहित कई केंद्रीय कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। श्रमिक संगठनों और बैंक यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों ने व्यापक समर्थन दिया है, जिससे नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आम उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल के समर्थन में शहर में श्रमिक संगठनों की ओर से रैलियों, जुलूसों और सभाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले बुधवार रात विभिन्न ट्रेड यूनियनों और बैंक कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था।

प्रदर्शनकारियों ने चारों श्रम संहिताएं वापस लेने, बैंक निजीकरण पर रोक, आउटसोर्सिंग बंद करने और पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा और अन्य योजना कर्मियों को श्रमिक का दर्जा, न्यूनतम वेतन, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा लाभ लागू करने की भी मांग दोहराई गई।यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल के चलते सरकारी व वित्तीय सेवाओं पर व्यापक असर देखा जा रहा है।

Next Post

मुरैना में बारात में से 4 लाख रूपये से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश

Thu Feb 12 , 2026
मुरैना: सिटी कोतवाली थाना इलाके के श्रीराम कॉलेज मैरिज गार्डन के पास बीती देर रात बारात चढ़ाई के दौरान लूट की घटना हो गयी। मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाश दूल्हे के भाई रामसेवक राठौर के हाथ से रूपयों से भरा बैंग छीनकर मौके से फरार हो गये। बैग में 4 लाख […]

You May Like