मुरैना में बारात में से 4 लाख रूपये से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश

मुरैना: सिटी कोतवाली थाना इलाके के श्रीराम कॉलेज मैरिज गार्डन के पास बीती देर रात बारात चढ़ाई के दौरान लूट की घटना हो गयी। मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाश दूल्हे के भाई रामसेवक राठौर के हाथ से रूपयों से भरा बैंग छीनकर मौके से फरार हो गये। बैग में 4 लाख 2 हजार 200 रूपये नगद और एक सोने का मंगलसूत्र रखा था। फरियादी रामसेवक राठौर ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी थी । नाच गाना चल रहा था।

वह दूल्हे के पीछे चल रहे थे। तभी अचानक बाइक पर 2 बदमाश आये और झपट्टा मारकर बैग छीन कर ले गये। रामसेवक ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह भागने में कामयाब रहें। शादी की शूटिंग कर रहे ड्रोन कैमरे में लुटेरे कुछ पल के लिए कैद हुए हैं, लेकिन उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस रातभर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि 4 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने की सूचना मिली है। पुलिस टीमें रातभर तलाश में जुटी रहीं। ड्रोन कैमरे के फुटेज में संदिग्ध दिखे हैं, लेकिन चेहरा क्लियर नहीं है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

दादी नानी की रसोई से व्यन्जनों का अदभुत मेला 14 को जीवाजी क्लब में, सांसद खण्डेलवाल आयेंगे

Thu Feb 12 , 2026
ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग द्वारा दादी नानी की रसोई से व्यन्जनों का मेला 14 फरवरी को जीवाजी क्लब ग्वालियर में आयोजित किया गया है। कैट, नगर निगम ग्वालियर, जिला प्रशासन, जीवाजी क्लब, स्वदेशी जागरण मंच इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी हैं और वे शहर की […]

You May Like