सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

मुरैना। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने एक पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान की 2 बीघा जमीन का सीमांकन करने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान पहले उसे 5 हजार रुपए दे चुका था।

मुरैना गांव का पुरा निवासी किसान मुरारीलाल कुशवाह ने अपनी 2 बीघा जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि मौजा पटवारी प्रदीप शर्मा ने सीमांकन की कार्रवाई करने के बदले किसान से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। किसान ने पटवारी को पहले ही 5 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी।

परेशान किसान ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ने की योजना बनाई।

योजनानुसार मंगलवार दोपहर किसान रिश्वत की रकम लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा। यहां आरआई चेंबर में बैठे पटवारी प्रदीप शर्मा को किसान ने 7 हजार रुपए दिए। पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया।

Next Post

वारासिवनी में नहर से मिला इंडियन गौर का शव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Tue Nov 3 , 2026
वारासिवनी, जिले के वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास नहर में मंगलवार को एक इंडियन गौर का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए गौर के शव को नहर से बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा […]

You May Like