पथराव में पिता-पुत्र घायल

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत गंगानगर में बदमाशों ने पिता-पुत्रों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। वहीं आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सागर बर्मन 18 वर्ष निवासी मडफ़ैया संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़ा कारखाना में काम करता है, बीती रात्रि लगभग 9 बजे कपड़ा कारखाना से काम करके घर जा रहा था.

गंगानगर में सोनी टे्डर्स सीमेंट की दुकान के पास पहॅुचा वहां शनि झारिया अपने दोस्तों के साथ आया और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। उसके पिता राजेश बर्मन, भाई सूजल बर्मन ने बीच बचाव करने लगे तो शनि एवं शनि के दोनों साथियों ने पथराव कर पिता, भाई को भी चोट पहुंचा दी।

Next Post

सोने चांदी के जेवर ले गए चोर

Sun Nov 16 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत जमुनिया मेें चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक वीर सिंह मरकाम 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी तबियत खराब होने से 12 नवम्बर को सुबह लगभग 11 बजे अपनी मां […]

You May Like