
ब्यावरा/कुरावर। थाना पुलिस द्वारा दिनांक 23 व 24 सिम्बर को रात्रि में हाईवे से लगे हुए कनक गार्डन में जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 11 जुआरियों को अभिरक्षा मे लेकर उनके कब्जे से 71500 रुपये , ताश पत्ते व ईऔन कार कीमती करीब 03 लाख रुपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 332/26 धारा – 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रघुकुल होटल के पीछे बने कमरे में कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 11 आरोपियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा (एक आरोपी पवन सिंगी मौके पर नहीं मिला). आरोपियों के कब्जे व फड़ से कुल 71 हजार 500 नकद, 52 ताश के पत्ते और एक कार ( एमपी 04 सीडब्ल्यू 3655) जप्त की गई.
नामचीन घरों से है पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपी कुरावर के नामचीन घरों से ताल्लुक रखते है. इनमें सचिन अग्रवाल उर्फ टिप्पी पिता कमल अग्रवाल निवासी भंवर कॉलोनी कुरावर, राजेश सैनी पिता कालूराम सेनी निवासी हायरसेकेण्डरी स्कूल की पीछे कुरावर, शकील खां पिता जमिल खा निवासी मस्जिद के पास जीन मोहल्ला कुरावर, बहादुर सिंह सोलंकी पिता सोदान सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 02 लसुडल्या रामनाथ, कुरावर,ब्रजेन्द्र राठौड़ उर्फ बसंत पिता दुल्हे सिंह निवासी महेश्वरी धर्मशाला के पास बस स्टेण्ड कुरावर, विपिन उर्फ विक्की अग्रवाल पिता कमल अग्रवाल निवासी भंवर कॉलोनी कुरावर, रोहित उर्फ टिंकु अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी मानपुरा गुजराती हाल आदर्श कॉलोनी कुरावर, सुनील उर्फ गोलु मीणा पिता रामगोपाल मीणा निवासी मानपुरा गुजराती, लविश अग्रवाल उर्फ चंकी पिता अशोक अग्रवाल निवासी मेन बाजार कुरावर, सत्यम उर्फ गोलु अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल बैंक ऑफ इंडिया के पास कुरावर, दिनेश विश्वकर्मा पिता गोकुलप्रसाद विश्वकर्मा निवासी लसुडल्या रामनाथ कुरावर एवं पवन सिँगी (कनक गार्डन कुरावर फरार है)शामिल है. कुल 11 आरोपी धरे गए जबकि एक फरार है.
पहले से जुआ एक्ट के मामले दर्ज है आरोपियों पर
आरोपियों से पुलिस ने 71 हजार जगदी, कार और ताशपत्ती जब्त सहित हुण्डई ईऔन कार जब्त किया है. आरोपियों पर पहले से जुआ एक्ट के मामले दर्ज है. इनमें सचिन अग्रवाल, राजेश सैनी, बहादुर सिंह सोलंकी, शकील खा, रोहित अग्रवाल, लविश अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, दिनेश विश्वकर्मा के विरूद्ध कुरावर और बोड़ा थानों में एक दर्जन से अधिक जुआ एक्ट के मामले दर्ज है.
