
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज अनेक गणेश महोत्सव समारोह कार्यक्रमो मे शामिल हुए और भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती की। सर्वप्रथम तोमर ने दौलतगंज में गणेश उत्सव में पहुंचकर आरती की तदुपरांत हरिशंकर पुरम गणेश महोत्सव समारोह में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी के पावन गणेशोत्सव को लेकर ग्वालियर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला पर्व भी है। अलग-अलग वर्गों के लोग एक साथ मिलकर आयोजन में सहभागी बन रहे हैं, जिससे समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत हो रही है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के साथ व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पंडित विवेक शर्मा, अर्पित भार्गव, सोनू मंगल, रवि पाण्डेय, यादव, हर्ष श्रीवास्तव, मोनू कंसाना, अखण्ड अग्रवाल, अमरीश शर्मा ने भी आरती की ।
