मोदी और नेतन्याहू ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के उपाय पर चर्चा की

नयी दिल्ली 10 दिसंबर (वार्ता) इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी की गति पर संतोष व्यक्त किया और परस्पर फायदे के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों तरह अभिव्यक्तियों के प्रति ‘ ज़ीरो-टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

श्री मोदी ने इस क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की, जिसमें गाजा शांति योजना को जल्द लागू करना भी शामिल है।

दोनों नेताओं ने निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

 

Next Post

यूक्रेन में सभी लक्ष्य हासिल करने तक रूसी सैन्य अभियान जारी रहेगा: राष्ट्रपति पुतिन

Wed Dec 10 , 2025
मॉस्को, 10 दिसंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि रूसी सेना सभी लक्ष्यों के हासिल होने तक यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान जारी रखेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह विवाद 2022 में […]

You May Like

मनोरंजन