रीवा में रेंजर और महिला मित्र के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

सतना/रीवा: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) और उनकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोनों को एक होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।सूत्रों के मुताबिक संबंधित रेंजर सतना जिले में पदस्थ हैं, जबकि उनकी पत्नी बरौंधा थाना क्षेत्र में कार्यरत हैं। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

चोरहटा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Next Post

हरिद्वार से लौट रहे जयपुर के परिवार की बस ट्रेलर से टकराई, 18 लोग घायल

Tue Jun 16 , 2026
अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली -मुम्बई एक्सप्रेस वे पर सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करके जयपुर लौट रहे एक ही परिवार के सदस्यों से भरी बस एक ट्रेलर से टकरा गई इससे बस में सवार 18 लोग […]

You May Like