अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में छह बच्चों की मौत

मास्को, 06 अप्रैल (स्पूतनिक) ईरान के तेहरान प्रांत पर रात भर चले अमेरिकी और इजरायली हमलों में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गयी है।
प्रेस टीवी ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया है कि तेहरान के आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार चार बच्चियों और दो बच्चों की मौत हुई, जिनकी उम्र 10 साल से कम थी।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले शुरू किये थे , जिसमें तेहरान भी शामिल था। इससे काफी नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जानें गयीं। इसके जवाब में ईरान इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

Next Post

जापान जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ सीधे संपर्कों का कर रहा है उपयोग: ताकाइची

Mon Apr 6 , 2026
टोक्यो, 06 अप्रैल (स्पूतनिक/ वार्ता) प्रधानमंत्री सानाए तकाइची ने कहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ सीधे संचार माध्यमों का उपयोग कर रहा है। सुश्री ताकाइची ने संसद में प्रश्नों के उत्तर में […]

You May Like

मनोरंजन