DSP शिखा सोनी ने तीन होटलों में मारा छापा, मचा हड़कंप

​ग्वालियर: शहर के होटलों और स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी DSP शिखा सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैलाश नगर, सिटी सेंटर स्थित तीन होटलों पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस सरप्राइज चेकिंग से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

​जनसुनवाई की शिकायत पर हुई कार्रवाई
​हाल ही में जनसुनवाई के दौरान कैलाश नगर के स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में संचालित होटलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

​रजिस्टरों और रिकॉर्ड में मिलीं बड़ी अनियमितताएं
​1 अगस्त को DSP शिखा सोनी और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि भदौरिया ने पुलिस बल के साथ ‘होटल हेरिटेज’, ‘हैप्पी इन’ और ‘हेवन इन’ में आकस्मिक निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान जब होटलों के रजिस्टर और अतिथियों के पहचान पत्रों से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई, तो उनमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। ​इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित होटल मैनेजरों को पूछताछ के लिए थाने भेजा और होटल संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किए।

​सख्त निर्देश और दी गई चेतावनी
​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने होटल प्रबंधकों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि​अतिथियों के एंट्री रजिस्टर का नियमित और विधिवत संधारण किया जाए। ​सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह चालू रहें और उनकी फुटेज सुरक्षित रखी जाए।
​बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को रूम उपलब्ध न कराया जाए।
​पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि होटल परिसरों में किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि पाई गई, तो संबंधित संचालकों और प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जूडो: इशरूप नारंग क्वार्टरफाइनल में, अवतार सिंह हारे

Sun Aug 2 , 2026
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 02 अगस्त (वार्ता) भारतीय एथलीट इशरूप नारंग ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो स्पर्धा में स्कॉटलैंड की निकोल वुड को हराकर महिलाओं के -78किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अवतार सिंह, साइप्रस के एरिस्टोस […]

You May Like