कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के ने उत्कृष्ट विद्यालय तथा एमएलबी स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी गतिविधियों को देखा. उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. परीक्षा केंद्रों में अनुकूल एवं शांत वातावरण बनाए रखा जाए, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में मोबाईल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री न लाएं. अवांछित गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने एवं किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी विकासखंड अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करें.

Next Post

आईटी पार्क और टाउनशिप: इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिले 2360 करोड़ रुपए

Thu Feb 19 , 2026
इंदौर: प्रदेश सरकार के बजट में इस वर्ष इंदौर- उज्जैन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है. सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे, मेट्रोपोलिटियन विकास योजना, इकनॉमिक कॉरिडोर और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए करीब 75 हजार पांच सौ करोड़ रुपए दिए […]

You May Like