
नई दिल्ली। भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक और तकनीकी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) को जल्द अंतिम रूप देने पर चर्चा की।
इससे पहले विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ बैठक में स्विट्जरलैंड ने संयुक्त अनुसंधान के लिए 45 मिलियन स्विस फ्रैंक के अतिरिक्त फंड की घोषणा की।
दोनों देशों ने AI, बायोटेक, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, ब्लू इकोनॉमी और साइबर सुरक्षा में दीर्घकालिक सहयोग पर सहमति जताई। डॉ. सिंह ने कहा भारत मिशन मोड में टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जबकि पार्मेलिन ने भारत को उभरती R&D शक्ति बताया।
