रात के अंधेरे में सागौन तस्करी नाकाम, वन विभाग ने बाइक और लकड़ी जब्त की

बैतूल। जिले के दक्षिण वन मंडल में वन विभाग की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान सागौन की तस्करी का मामला पकड़ा है। रेंजर अतुल भोयर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में टीम ने दोपहिया वाहन से सागौन के 7 चरपटे जब्त किए।

परिक्षेत्र सहायक साहब लाल बगाहे ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात टीम गश्त पर थी, तभी गेहूंबारसा के समीप डोल क्षेत्र में एक व्यक्ति बाइक पर लकड़ी ले जाते हुए दिखाई दिया। रोकने की कोशिश पर वह व्यक्ति वाहन छोड़कर अंधेरे में भाग निकला। वन विभाग ने मौके से बाइक और लकड़ी जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया है।

अब विभाग फरार आरोपी की तलाश में जुटा है और आसपास के क्षेत्रों में तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Next Post

इंदौर में सख्ती: प्रतिबंधित कफ सिरप लिखने पर डॉक्टर सीधे जेल भेजे जाएंगे

Tue Oct 7 , 2025
इंदौर। छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद अब इंदौर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई डॉक्टर प्रतिबंधित ड्रग्स वाले कफ सिरप का प्रिस्क्रिप्शन देता पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर […]

You May Like