
रीवा। ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है अचानक तापमान में उछाल आया है. दिन का तापमान जहा 27.5 डिग्री पहुंच गया है. वही रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री पहुंचा है. जिससे रात की ठंड से राहत मिली है.
वही दिन में भी तेज धूप के साथ हल्की गर्मी शुरू हो गई है. पिछले दो दिन से ठंड हवाएं भी थम गई है. लिहाजा दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है. साथ ही रात में भी ठंड पहले के अपेक्षा कम हो गई है. हालाकि तडक़े ठंड का असर रहता है. तेजी से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है. एक सप्ताह के अंदर दिन की ठंड लगभग समाप्त हो जाएगी और रात को ठंड का असर हल्का रहेगा. जिस तरह से इस समय मौसम है वह फसलो के लिहाज से ठीक है. दलहनी एवं तिलहन फसल में फूल के साथ फल लगने शुरू हो गये है जबकि गेंहू में बाली लगने लगी है. हालाकि गेंहू की फसल जो दिसम्बर और जनवरी में बोई गई थी वह अभी लेट है. उसमें बाल आने में समय लगेगा. मौसम में तेजी से आए परिवर्तन को लेकर किसान भी चिंतित है. अगर तेजी से तापमान बढऩे के साथ ठंड कम हुई तो देर से बोई गई गेंहू की फसल प्रभावित हो सकती है. हालाकि अभी रात का तापमान 10 डिग्री है. उत्तर भारत में अगर बर्फबारी होती है तो ठंड बढऩे के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है. मध्य फरवरी के बाद वैसे भी ठंडी का असर कम होने के साथ गर्मी का अहसास शुरू हो जाता है. गौरतलब है कि इस बार जिले मे अच्छी ठंड पड़ी है. नवम्बर से ठंड शुरू हो गई थी और अभी तक पड़ रही है. तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंच गया था. गत वर्ष की अपेक्षा इस बार ठंड अच्छी रही. जनवरी में भी तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग की माने तो अभी भले ही तापमान में उछाल आने के साथ ठंड से राहत मिली है लेकिन ठंड हवाए जैसे ही शुरू होगी एक बार और ठंड बढ़ सकती है. गुरूवार को दिन में तेज धूप रही, साथ ही तापमान 27 डिग्री पहुंच गया और अभी तापमान और आने वाले दिनो में बढ़ेगा.
