शराब दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर हंगामा, धरने के बाद चस्पा हुई रेट लिस्ट

सतना: कोठी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान पर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक रुपए वसूले जाने को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया. दुकान कर्मचारियों की आनाकानी के बाद करीब पचास लोग दुकान के सामने एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए और रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग की. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभागीय जिम्मेदारों ने ठेकेदार को चेतावनी दी, जिसके बाद दुकान पर रेट लिस्ट टांग दी गई और निर्धारित दर पर बिक्री शुरू होने पर लोगों ने अपना धरना समाप्त किया. मामले ने एक बार फिर जिले की शराब दुकानों में हो रही अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Next Post

MP के इन शहरों की बदल सकती है तस्वीर, मेट्रो से महानगर क्षेत्र तक विकास की तैयारी

Fri Sep 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के कई शहरों में आने वाले वर्षों में शहरी विकास का दायरा बढ़ने वाला है। मेट्रो, रिंग रोड, महानगर क्षेत्र और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी योजनाओं के जरिए शहरों के साथ आसपास के इलाकों को भी विकास से जोड़ने की तैयारी है। राज्य सरकार ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर […]

You May Like