भोपाल में ईद की धूम: शनिवार सुबह मस्जिदों में होगी नमाज, बाजारों में उमड़ी भीड़

भोपाल। राजधानी में ईद के जश्न को लेकर शहर की गलियों से लेकर बाजारों में रौनक बढ़ सी गई है. जिसका उत्साह बाजारों से लेकर मस्जिदों तक साफ नजर आ रहा है। काजी अली कदर हुसेन ने बताया कि शनिवार की सुबह 7 बजकर 30 मिनट से लेकर 9 बजे तक ईद की नमाज अदा की जायेगी. उन्होंने बताया रमजान के आखिरी दिनों बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है और लोग नए कपड़े, सेवइयां और घर की जरूरतों का सामान जुटाने में लगे हैं। वहीं शहर की प्रमुख मस्जिदों ताजुल-मसाजिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में नमाज-ए-ईद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साफ सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि हजारों की संख्या में आने वाले नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ईद पर दान का महत्व:

काजी अली कदर ने बताया ईद का मतलब होता है त्योहार और फितर का मतलब होता है व्रत का समापन। यानी रोजेदार एक महीने के व्रत को समाप्त करके त्योहार मनाते हैं। इसमें फितरां का बड़ा महत्व है जिसका मतलब होता है दान। हर गरीब त्योहार मना सके इसलिए जरूरतमंदों को जकात यानी दान दिया जाता है।

शव्वाल महीने की पहली तारीख को होती है ईद:

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद का त्योहार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। पाक रमजान का महीना 20 मार्च को समाप्त होने से 21 मार्च को पूरे भारत में शव्वाल का महीना शुरू हो जाएगा और इसी दिन ईद की नमाज पढी जाएगी और ईद उल फितर की मुबारकबाद दी जाएगी।

 

Next Post

सीएम डॉ यादव जयपुर में कल उद्योग जगत के साथ निवेश पर करेंगे संवाद

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ में उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ निवेश पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस सेशन […]

You May Like