रक्षा थिंक टैंक में दूसरा वार्षिक व्याख्यान देंगे रक्षा राज्य मंत्री

नयी दिल्ली 31 अगस्त (वार्ता) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को रक्षा क्षेत्र के स्वायत्त थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज’ के दूसरे वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मानेकशॉ सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्री सेठ का ‘राष्ट्र निर्माण के लिए अगली पीढ़ी की क्षमता का लाभ उठाना’ विषय पर विशेष संबोधन होगा। इस व्याख्यान का आयोजन थिंक टैंक के वर्षगांठ समारोह के हिस्से के रूप में ‘रक्षा बलों के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय पुनरुत्थान’ विषय पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में एकीकृत रक्षा स्टाफ कमेटी के प्रमुख एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ‘संयुक्तता और एकीकरण के उभरते आयाम’ विषय पर मुख्य वक्तव्य देंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ‘नागरिक-सैन्य समन्वय: राष्ट्रीय विकास का मार्ग’ और सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ‘स्मार्ट तरीके से लड़ना: बहु-क्षेत्रीय अभियान और संयुक्तता की अवधारणा’ विषय पर विशेष संबोधन करेंगे। यह व्याख्यान संयुक्तता और एकीकरण, बहु-क्षेत्रीय अभियानों, नागरिक-सैन्य समन्वय और राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों की भूमिका पर विचार-विमर्श के लिए वरिष्ठ नेतृत्व और प्रख्यात विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा। इस थिंक टैंक की स्थापना 2007 में मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में की गई थी। तीनों सेनाओं से जुड़ा यह प्रतिष्ठान संयुक्त युद्ध, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय शक्ति के उपयोग से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान, विश्लेषण और सूचित बहस के लिए एक मंच प्रदान करता है।

.....

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्कालीन सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

Mon Aug 31 , 2026
बालाघाट,  जिला पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष ने तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आईएएस अभिषेक सराफ के कार्यकाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायती राज व्यवस्था को नुकसान पहुँचाने और व्यापक भ्रष्टाचार का दावा किया है। उन्होंने सीईओ को हटाए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त […]

You May Like