
इछावर. पहलगाम में हुए कायरना आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को तहसील मुख्यालय इछावर में भी नागरिकों ने अपनी दुकानें बंद रखकर आतंकवाद का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
मुख्य बाजारों में दुकानें बंद रहीं. सड़कों पर सन्नटा पसरा रहा. व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने बंद का पूर्ण समर्थन किया.
इस अवसर पर नगर के आजाद चौक से रैली की शुरुआत हुई पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए और नगर के प्रमुख मार्ग, मेन बाजार से होते हुए पुराना बस स्टैंड चौराहे से होते हुए थाना चौराहे से एसडीएम कार्यालय के सामने पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
इस दौरान नगर की कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, सराफा, होटलें, कोचिंग क्लासेज, शोरूम, किराना सहित सभी दुकाने बंद रही. वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बंद के समर्थन में अपने संस्थान बंद रखे. यहां तक कि चाय दुकान, दूध की डेयरी, होटल और दवा दुकानें भी बंद रहीं , जिसके चलते लोग परेशान भी हुए.
