बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर 

सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में चुरहट के पहले कठौतहा में तेज रफ्तार में बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा में हो रहा है।

तत्संबंध में चुरहट थाना में रिपोर्ट करते हुए फऱियादी प्रभात सिंह ने कहा है कि मेरे परिवार का भाई शुभम सिंह पिता राकेश सिंह उम्र करीबन 24 साल निवासी मवई का अपने साथी निखिल सिंह गहरवार पिता राजेश सिंह गहरवार निवासी चुरहट के साथ बाइक क्रमांक एमपी 53 एमजे 9589 से सवार होकर सीधी पारिवारिक तिलकोत्सव कार्यक्रम मे 25 अप्रैल को रमा बल्देव पैलेस सीधी से कार्यक्रम सम्पन्न कर रात करीबन 01.30 बजे के आसपास अपने घर के लिये आ रहे थे। ग्राम कठौतहा पत्ती गोदाम के सामने मेन रोड पहुंचे तभी उसी समय अकौरी तरफ से बुलेरो क्र. एमपी 19 सीए 1073 का चालक वाहन को काफी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर भाई शुभम सिंह की बाइक मे टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे भाई शुभम सिंह एवं निखिल सिंह गहरवार को गम्भीर चोटे आई ।इन्हे उपचार हेतु अस्पताल रीवा 108 एंबुलेंस से ले जा रहे थे कि भाई शुभम सिंह की मृत्यु रास्ते मे हो गई तथा गंभीर रूप से घायल निखिल सिंह को रीवा एसजीएमएच मे भर्ती कराकर उपचार करा रहे है तथा भाई शुभम सिंह के शव को लाकर अस्पताल चुरहट मे रखा गया।

Next Post

पंचक्रोशी यात्रियों की भीड़ से मंगलनाथ में भात पूजा रोकी

Sat Apr 26 , 2025
उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर में शनिवार को पंचक्रोशी यात्रियों की भारी भीड़ के कारण प्रशासन को भातपूजा रोकना पड़ी। केवल दर्शन व्यवस्था को ही जारी रखे गया। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने पंडे-पुजारियों से विचार-विमर्श कर हर वर्ष की व्यवस्था के अनुसार पंचक्रोशी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए […]

You May Like