
भोपाल।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर पार्टी कार्यालय में जबरदस्त गहमागहमी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ही विमान से भोपाल पहुंच रहे हैं। तीनों नेता प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव को लेकर अहम बैठक करेंगे। सभी की नजरें नए अध्यक्ष की घोषणा पर टिकी हैं।
