
जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत सरोली में दो सगी बहनें रक्षाबंधन रक्षाबंधन पर्व पर मायके पहुंची थीं,परिवार में खुशियों का माहौल था। बहनें रविवार को कजलियां के बाद ससुराल लौटने वाली थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सगी बहनों के दो बेटे खेलते-खेलते सरोली तालाब तक पहुंच गए और गहरे पानी में डूब गए, दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जब इसकी खबर परिजनों को लगी तो वह भी पहुुंच गए, घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर चीख पुकार मच गई, परिजन शवों से लिपटकर रोते-बिलखते रहे, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि अब उनके बच्चे इस दुनिया में नहीं रहे। हादसे से मझगवां सरोली, तिलमन में मातम पसरा हुआ है।
भाईयों को राखी बांधने आई थी बहनें
पुलिस के मुताबिक मझगवां सरोली में रहने वाले कालू कोल की दो बेटियां है। एक बेटी संध्या का विवाह मझगवां तो दूसरी रानू का विवाह तिलमन मेें हुआ हैं। दो सगीं बहने रक्षाबंधन पर मायके आये थी। दोनों बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। रविवार को कजलियों के बाद वह ससुराल लौटने वाली थी।
पांच साल का देव, आठ वर्षीय आशिक डूबा
रविवार दोपहर ढाई बजे संध्या का देव कोल पिता विजय कोल पांच वर्ष एवं रानू का पुत्र आशिक कोल पिता मदन कोल आठ वर्षीय खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंचे और गहरे पानी में डूब गए।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव
ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
