वाल्व आपरेटर को समय पर वेतन नहीं तो जनपद सीईओ को भी नही मिलेगा वेतन

रीवा:कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि समूह नलजल योजनाओं का कार्य जिन ग्रामों में पूरा हो गया है वहाँ हर घर में नल का कनेक्शन देकर पानी की प्रतिदिन आपूर्ति कराएं. जिन गांवों में अभी भी कनेक्शन शेष है वहाँ 15 दिवस में सभी घरों में कनेक्शन करा दें. पानी की नियमित आपूर्ति के साथ जल कर की भी वसूली करें. निर्माण कार्यो की प्रगति धीमी होने पर कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई.

कलेक्टर ने कहा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उन सभी गांवों में वाल्व आपरेटर की नियुक्ति तत्काल कर दें जहाँ नल जल योजनाएं संचालित हैं. इन्हें ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमित रूप से वेतन का भुगतान करते हुए वाल्व आपरेशन का कार्य कराएं. वाल्व आपरेटर को समय पर वेतन नहीं मिला तो जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी वेतन नहीं मिलेगा. कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जलजीवन मिशन द्वारा नल जल योजना की पाइप लाइन की जियो टैगिंग करके नक्शे उपलब्ध कराए गए हैं. ग्राम पंचायत में कोई भी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले उपयंत्री इन नक्शों को अवश्य देखें. जहाँ पाइप लाइन चिन्हित की गई हैं वहाँ निर्माण कार्य न कराएं.

Next Post

गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी

Fri May 23 , 2025
गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी.. बल्लेबाज………………………………………………………….रन साई सुदर्शन कैच मारक्रम बोल्ड ओरूर्क…………………21 शुभमन गिल कैच समद बोल्ड आवेश……………………..35 जॉस बटलर बोल्ड आकाश…………………………………..33 शरफेन रदरफोर्ड कैच सब. (बिश्नोई) बोल्ड ओरूर्क…..38 शाहरुख खान सब. (बिश्नोई) बोल्ड आवेश……………….57 राहुल तेवतिया कैच हिम्मत बोल्ड ओरूर्क……………….02 अरशद खान कैच ओरूर्क बोल्ड शाहबाज………………01 राशिद खान नाबाद……………………………………………04 कगिसो रबाडा […]

You May Like