नेशनल हाइवे में बेकाबू कार पलटी, दंपत्ति समेत तीन की मौत

 पुणे से महाकुंभ प्रयागराज जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार
 कालादेही के समीप हुआ दर्दनाक हादसा
   
जबलपुर: पुणे से महाकुंभ उत्तर प्रदेश प्रयागराज जा रहे पटेल परिवार की कार बरगी थाना अंतर्गत ग्राम कालादेही नेशनल हाइवे में शनिवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई थी।सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि महाराष्ट्र पुणे निवासी पटेल परिवार स्वय की इनोवा कार क्रमांक एमएच 14 केएफ 5200 से  पुणे से महाकुंभ प्रयागराज  जा रहा था। कार में परिवार के चार सदस्य थे। कार जैसे ही शाम साढ़े चार बजे ग्राम कालादेही नेशनल हाइवे के पास पहुंचा तभी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई।  सूचना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा, थाना प्रभारी बरगी कमलेश चौरिया ने मौके पर पहुंचकर  क्रेन एवं एम्बुलेंस बुलाकर कार के अंदर  फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल पहुंचाया जहा पर डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
टायर फटा या नींद का झोंका आया
पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसा कार का टायर फटने या नींद का झोंका आने से हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।
कार के उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार-
हादसा इतना जोरदार रहा कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार मेंं मौजूद परिवार में चीख पुकार मच गई। गामीण मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंच गई। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रास्ते में दो महिलाओं ने दम तोड़ तोड़ दिया।
क्रेन से उठाई गई कार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाई। जिसकी मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को उठाकर ले जाया गया। हादसे से मौके पर लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में एकत्रित हो गई थी।
इनकी हुई मौत
हादसे में विनोद पटेल पिता नारायण पटेल 50 वर्ष, उनकी पत्नी शिल्पा पटेल 47  की मौत हो गई जबकि नीरू पटेल  48 वर्षीय ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया उनके पति नरेश पटेल पिता रावजी भाई पटेल 50 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया

Next Post

हादसे में पलटी कार, सबलगढ़ के 4 श्रद्धालु घायल; तीन महिलाओं की हालत गंभीर

Sun Jan 26 , 2025
श्योपुर: जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में नरवर माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार सिमरई गांव के पास पलट गई। हादसे में एक पुरुष और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी जेपीएस जादौन ने बताया कि सभी घायल मुरैना जिले के सबलगढ़ के […]

You May Like