
पिपलियामण्डी। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार बिना मुन्डेर के कुए में गिर गई, कार में सवार आठ जनों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। कार में करीब 13 व्यक्ति सवार थे। मृतकों में कार की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार व इन्हें बचाने के लिए उतरा दौरवाड़ी गांव का युवक भी शामिल है। दुर्घटना में चार व्यक्ति भी घायल हुए है। कुआ करीब 45 फिट गहरा था, जिसमें 20 फिट पानी भरा था। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार को दोपहर 12.30 बजे करीब नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में संजीत रोड़ स्थित काचरिया चौपाटी पर हुआ। कार ड्राइवर ने फन्टे पर आबाखेड़ी निवासी गोबरसिंह को टक्कर मार दी और तेज गति से मंदसौर की ओर भागा, इस दौरान वह कार सहित बिना मुण्डेर कुए में जा गिरा, कुई गहरी थी, जिसमें पानी भरा था। कार में करीब 13 जने सवार थे, जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। दुर्घटना के बाद दौरवाड़ी निवासी युवक मनोहरसिंह (40) पिता शीतलसिंह बोराना कुए के अन्दर उतरे। उन्होंने एक महिला व एक बालक को बाहर निकाला, लेकिन कुए के अन्दर जहरीली गैस के चलते मनोहरसिंह वापस बाहर नही आ पाए और उनकी भी मौत हो गई। सूचना पर नारायणगढ़ टीआई अनिल रघुवंशी मौके पहंुचे, बाद में दो क्रेन बुलाई गई। कुए में गिरी कार व उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरु किया, जिसमें 9 लाशें बाहर निकाली जा चुकी है, देर शाम तक कुए से लाशों का निकालने का कार्य जारी रहा। 1 या 2 शव और अन्दर हो सकते है। हादसे में रतलाम जिले के श्यामलाल को घायलावस्था में बाहर उपचार जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं दुर्घटना में घायल गोबरसिंह को मंदसौर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
मौके पहंचे जनप्रतिनिधि व अधिकारी:-
हादसे के बाद कुए से मृतकों को निकालने के लिए क्रेन मशीनें बुलाई गई, स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौके पहुंचे व घटना पर दुःख व्यक्त किया। कलेक्टर अदिती गर्ग, डीआईजी मनोजकुमारसिंह, एसपी अभिषेक आनंद, एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी आदि भी मौके पहुंचे। सभी अधिकारी शव निकालने जाने तक देर शाम तक मौके पर ही मौजूद रहे।
बिना मुडेर के कुए ले रहे जान, कोई कार्रवाई नही:-
किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने बताया कि बिना मुण्डेर के कुए में गिरने से कई बार जानें जा चुकी है। हर बार प्रशासन पटवारी को नोटिस देकर बिना मुंडेर के कुए की जानकारी एकत्रित कर इति श्री कर लेता है। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार को भी बिना मुंडेर वाले कुए पर मुंडेर बनाने का टेंडर मिलता है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सांठ-गांठ कर ठेकेदार सड़क किनारे बिना मुण्डेर के कुए पर मुण्डेर नही बनाते है। यह राशि भ्रष्टाचार में चली जाती है और आए दिन एसे हादसे होते है।
मृतकों ये नाम शामिल:-
मृतकों में कार की टक्कर लगने से घायल हुए आबाखेड़ी निवासी गोवर्धनसिंह चौहान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं कार सहित कुए में गिरे लोगों को बचाने के लिए अन्दर उतरे दौरवाड़ी निवासी मनोहरसिंह भी जहरीली गैस रिसाव के चलते दम घुटने से मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार जोगी पिपलिया (रतलाम) निवसी कन्हैयालाल कीर व नागूसिंह, खोजनखेड़ा (रतलाम) निवासी पवन कीर, धर्मेन्द्रसिंह, आशाबाई, मधुबाई, मांगूबाई, रामकुंवर के शव निकाले जा चुके है।
