पेंटागन का नया नाम युद्ध मंत्रालय से जाना जायेगा

वाशिंगटन, 05 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी के पेंटागन को युद्ध मंत्रालय और रक्षा मंत्री को युद्ध मंत्री के नाम से जाना जाएगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नया कानून बनाने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत ये दोनों नाम बदल दिए जायेंगे। नया नाम रक्षा मंत्रालय, एक द्वितीयक पद के रूप में इस्तेमाल होगा और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को युद्ध मंत्री के नाम से जाना जाएगा।

सरकार को इस पर कानून बनाने के लिए पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी चाहिए होगी। नाम बदलने के तर्क में कहा गया है कि ‘युद्ध मंत्रालय’ नाम ‘रक्षा मंत्रालय’ की तुलना में कहीं अधिक तत्परता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। रक्षा शब्द से केवल रक्षात्मक क्षमताओं पर ही ध्यान जाता है। ”

विदित हो कि अमेरिकी सशस्त्र सेवाओं की देखरेख करने वाले पेंटागन को 1947 तक युद्ध मंत्रालय ही कहा जाता था।

 

Next Post

युगांडा में एमपॉक्स के मामले 8,001 पहुँचे, 50 की मौत

Fri Sep 5 , 2025
कंपाला, 05 सितंबर (वार्ता) युगांडा में पिछले चौबीस घंटों में खतरनाक बीमारी एमपॉक्स के कारण दो लोगों की और मौत होने से इससे मरने वालों का आंकड़ा 50 पर पहुंच गया। साथ ही 15 नए मामले दर्ज किए गए जिससे इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 8,001 हो […]

You May Like