गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये जबकि गेहूं में तेजी रही। चीनी, दालों और खाद्य तेलों में भी नरमी रही।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 21 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,808 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गेहूं पांच रुपये मजबूत हुआ और सप्ताहांत पर 2,863 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटा चार रुपये महंगा हुआ और 3,315 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में गिरावट रही। वनस्पति 125 रुपये और सरसों तेल 103 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूंगफली तेल की कीमत 86 रुपये और पाम ऑयल की 52 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। सोया तेल के दाम 41 रुपये और सूरजमुखी तेल के 10 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये।

सप्ताह के दौरान मूंग दाल में 68 रुपये और तुअर दाल में 61 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी रही। उड़द दाल का भाव 52 रुपये और मसूर दाल का 40 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चना दाल 29 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 62 रुपये प्रति क्विंटल घट गये। चीनी के भाव भी 17 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये।

 

Next Post

विवि की ज़मीनी संपत्तियों का निरीक्षण, सुरक्षा और उपयोग में लाने के निर्देश

Sun Jan 4 , 2026
सागर। सागर के डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. यशवन्त सिंह ठाकुर ने नेपाल पैलेस परिसर में हो रहे अतिक्रमण को सुरक्षा, सम्पदा और इंजीनियरिंग विभाग के अमले साथ निरीक्षण किया और मौके पर ही पतंजलि भवन से स्वर्ण जयंती सभागार तक बाउंड्री वॉल बनाने के लिए जरूरी […]

You May Like