बेलगाम बस ने ई रिक्शा चालक को रौंदा, मौत 

इलाहाबाद बैंक चौक के पास हुआ दर्दनाक हादसा

 

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक चौक के पास एक तेज रफ्तार बस चालक ने ई रिक्शा के चालक को रौंद दिया

घटनास्थल पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई । वही बस का चालक घटना को अंजाम  देने के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे इलाहाबाद बैंक के समीप बस क्रमांक एमपी 20 जेड ओ 3363 के चालक ने वाहन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ई- रिक्शा को टक्कर मार दिया‌। इसके बाद ई रिक्शा चालक को कुचलते हुए बस को आगे बढ़ा दिया इससे ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है  पुलिस बस को जप्त करते हुए मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई है। मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष होगी।

Next Post

फोर व्हीलर की टक्कर से दंपत्ति समेत पुत्र घायल

Mon Jan 20 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत लालपुरा तलैया के पास फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति समेत पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बृजेश यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम मुरैठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ससुराल ग्राम गौरहा से अपने बेटे विवेक यादव 7 वर्ष, पत्नी वर्षा यादव […]

You May Like