प्रियांश आर्य और अय्यर के शतकों से भारत ए का विशाल स्कोर

कानपुर, 01 अक्टूबर (वार्ता) ओपनर प्रियांश आर्य (101) और कप्तान श्रेयस अय्यर (110) के शानदार शतकों से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले गैर अधिकृत वनडे में बुधवार को 50 ओवर में छह विकेट पर 413 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

प्रियांश ने 84 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए जबकि अय्यर ने 83 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 56, रियान पराग ने 67 और आयुष बदौनी ने 50 रन बनाकर भारत ए को 400 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत ए की पारी में कुल 39 चौके और 19 छक्के लगे जिससे भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे का पता चलता है।

Next Post

कोलंबो की पिच अहम, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विश्व कप मुकाबला

Wed Oct 1 , 2025
कोलंबो, 01 अक्टूबर (वार्ता) कल आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला आईसीसी महिला विश्व कप का तीसरा मैच रोमांच का वादा करता है और परिस्थितियाँ निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। पिच धीमी गति से मुड़ती है, उछाल देती है लेकिन धैर्य की मांग करती है। स्पिनर इसका भरपूर […]

You May Like