बिजली बिल अपडेट कराने के बहाने रिटायर्ड अफसर से 98 हजार की साइबर ठगी

इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर एक रिटायर्ड गैस प्लांट अधिकारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने खुद को एमपीईबी अधिकारी बताकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा दिया और फोनपे पर कोड डलवाकर उनके बैंक खाते से 98 हजार 560 रुपए निकाल लिए. शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैलिफोर्निया सिटी निवासी देवकरण मालवीय ने पुलिस को बताया कि वे गैस प्लांट से रिटायर हो चुके हैं. 30 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को एमपीईबी का अधिकारी बताते हुए कहा कि बिजली बिल रामकन्या मालवीय के नाम से दर्ज है, जिसे ऑनलाइन अपडेट करना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर बिल आना बंद हो जाएगा. बातों में उलझाकर ठग ने उन्हें फोनपे एप पर एक कोड दर्ज करने के लिए कहा. जैसे ही उन्होंने कोड डाला, उनके इंडियन बैंक खाते से 98 हजार 560 रुपए एक अज्ञात यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो गए. ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

 

जानकारी जुटाई जा रही है…

 

मामले में शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. जिस यूपीआई आईडी पर रकम ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है. लोगों से अपील है कि बिजली बिल अपडेट या किसी भी ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर आए अनजान कॉल पर कोई कोड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें.

 

कनाड़िया थाना प्रभारी, सहर्ष यादव

Next Post

ओंकारेश्वर से इंदौर तक कावड़ियों की सुरक्षा में पुलिस का पहरा

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर. श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है. ओंकारेश्वर से इंदौर तक कावड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए खंडवा रोड पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. हादसों की रोकथाम के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया […]

You May Like