पंजाब में आप के तीन साल पूरे होने पर भाजपा पूरे राज्य में देगी धरना

चंडीगढ़, 16 मार्च (वार्ता) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘तीन साल – न विकास, न इंसाफ’ नारे के साथ रविवार को पूरे प्रदेश में 150 से अधिक स्थानों पर धरना देगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन वर्ष पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि आज के दिन 2022 में भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तोर पर भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां, जिला नवांशहर में शपथ ली थी लेकिन आप पार्टी और भगवंत मान तीन ऐसे चुनावी वायदे नहीं गिना पा रहे जो उन्होंने पूरे किए हों।

जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव दौरान आप पार्टी ने जो प्रमुख गारंटियां दी थी उनमें महिलाओं को एक हज़ार रुपये प्रति माह देना, तीन महीने में नशा खत्म करना, सभी को 24 घंटे बिजली तथा व्यापारियों को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली देना, सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद, बेअदबी के दोषियों को सज़ा देना, रेत माफिया को खत्म करना जैसे वायदों को पूरा नहीं किया। वहीं नई नौकरियां देने व कच्चे मुलाज़िम को पक्का करने का वायदा, 6000 आम आदमी क्लिनिक खोलने का वायदा पूरा नहीं किया गया, अभी तक तीन साल में सिर्फ 881 ही खोल पाए वो भी केंद्र सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर, भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी पूरी नहीं की, कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा पूरा नहीं किया और सभी सीवर मैनों को सफाई किट देने का वायदा पूरा नहीं किया।

Next Post

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद उप-चुनाव के लिए की तीन उम्मीदवारों की घोषणा

Sun Mar 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के उप-चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद के उप-चुनावों में […]

You May Like