ग्राम के नदी, नालों किनारे अवैध रूप से बनने वाली महुआ शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर की कार्यवाही

पांढुरना, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध महुआ मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आज 02 सितंबर 2026 को आबकारी वृत्त पांढुरना नगरीय सीमा से लगे ग्राम पीपलपानी, कोंढर एवं नीलकंठ ग्राम के आसपास नदी, नालों के किनारे अवैध रूप से बनने वाली महुआ शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के आसपास पन्नियों एवं ड्रमों में हाथ भट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए एकत्रित लगभग 3000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का नियमानुसार सैंपल लेकर शेष लाहन को निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। इसके साथ ही 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जब्त कर आबकारी विभाग द्वारा अपने कब्जे में ली गई।उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री भारती गौंड, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी एवं राजेश सिंघल, आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र नागेश, वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

मूसलाधार बारिश के बाद रीवा में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 3 से 5 सितंबर तक अवकाश घोषित

Wed Sep 2 , 2026
रीवा। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए आखिरकार स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बुधवार को बुलेट रिपोर्टर ने भारी बारिश के बीच स्कूल संचालित होने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। इसके […]

You May Like