
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक व्यापारी के सूने घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया. शिमला घूम कर लौटे व्यापारी जब घर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ. पुलिस का दावा है कि अज्ञात चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक दीपक गोस्वामी (40) सुपर स्टैंड कॉलोनी में रहते हैं. 23 मई को पूरा परिवार के साथ वह घूमने के लिए शिमला गए थे. घर वापस आने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला. घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला. आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखो रुपए की नकदी भी गायब मिली. घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने निरीक्षण किया और केस दर्ज कर लिया. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.
