
टीकमगढ़। जेल रोड स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सोमवार को नि:शुल्क सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एपिड योजना के तहत कार्यक्रम में दिव्यांगों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 600 से अधिक दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया था। एलिम्को की सहायता से सभी लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, कान की मशीन और हाथ-पैर के अन्य उपकरण प्रदान किए गए।
