
रीवा। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए आखिरकार स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बुधवार को बुलेट रिपोर्टर ने भारी बारिश के बीच स्कूल संचालित होने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अवकाश का आदेश जारी किया है।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2026 तक स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। लगातार बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।4 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश पहले से निर्धारित है, जबकि 5 सितंबर को भी अवकाश रहेगा। इस तरह 3 से 5 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
