गगन हत्याकांड में लापरवाही पर एसआई सस्पेंड

कटनी। माधवनगर क्षेत्र में हाल ही में हुए गगन हत्याकांड के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के आरोपियों में शामिल साहिल वाधवानी द्वारा दो दिन पहले ही माधवनगर निवासी रॉकी मोटवानी के घर पर अपने साथियों के साथ हमला किया गया था। इस घटना की शिकायत के बाद भी उचित कार्रवाई न करने पर एसआई दिनेश करोसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

लापरवाही पड़ी भारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी साहिल वाधवानी (पिता जेठानंद वाधवानी) द्वारा उत्पात मचाने की आशंका की जानकारी एसआई दिनेश करोसिया को पहले ही थी। इसके बावजूद उन्होंने केवल 170 बीएनएस में औपचारिक कार्रवाई की और मामले में कठोर कदम उठाने के बजाय शिथिलता बरती। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में दिनांक और समय में कूट रचना किए जाने के प्रमाण भी मिले हैं। इस घोर लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।

Next Post

थाने में हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, बाकल थाना प्रभारी को SP ने थमाया नोटिस

Mon Oct 6 , 2025
कटनी। सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। बाकल थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने 2 अक्टूबर 2025 को थाने में रखे सरकारी अस्त्र-शस्त्रों के साथ फोटो खींचकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दी थी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों की अवहेलना और गोपनीय शस्त्रों […]

You May Like