थाने में हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, बाकल थाना प्रभारी को SP ने थमाया नोटिस

कटनी। सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। बाकल थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने 2 अक्टूबर 2025 को थाने में रखे सरकारी अस्त्र-शस्त्रों के साथ फोटो खींचकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दी थी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों की अवहेलना और गोपनीय शस्त्रों की जानकारी सार्वजनिक करने पर एसपी विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Next Post

ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा : बसंत पाराशर

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष बसंत पाराशर ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन , ग्वालियर के अध्यक्ष रह चुके एडवोकेट अनिल मिश्रा को ग्वालियर के ब्राह्मण समाज की ओर से समर्थन देते हुए कहा है कि जातिवादी राजनीति करने वाले कुछ समाजविरोधी विघ्नसंतोषी लोगों को खुश करने के […]

You May Like