अपर कलेक्‍टर ने सुनी लोगों की समस्याएं 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 170 आवेदन दिये। जिसमें 118 नये आवेदन हैं तथा 52 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर पात्रता पर्ची व राशन दुकान बदलने, छात्रवृत्ति दिलाने, अवैध कब्‍जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई-झगड़ा, पेंशन, पीएम किसान योजना में शामिल करने, आर्थिक सहायता, संबंल योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता, समग्र आईडी आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सहित अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

माँ फलौदी के दरबार में हुआ अन्नकूट महोत्सव

Tue Oct 28 , 2025
राजगढ़। स्थानीय हेडगेवार कॉलोनी स्थित मेडतवाल धर्मशाला में माँ फलौदी के दरबार में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया. मेडतवाल वैश्य समाज राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अनकूट महोत्सव में फलौदी माता को भोग लगाया गया तत्पश्चात प्रसादी वितरण हुआ. इस दौरान समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु वाले […]

You May Like