ठिकाने लगाया स्वच्छता मिशन बजट, जानकारी न हो इसलिए गायब है स्वास्थ्य शाखा में आवक-जावक रजिस्टर

भिंड। नगर पालिका परिषद भिंड पिछले एक दशक से भ्रष्टाचार की खान बनी हुई है। संबल घोटाला, खरीदी घोटाला, कर्मचारी भर्ती घोटाले के बाद अब नपा के स्वास्थ्य शाखा में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शाखा ऑफिस में वर्ष 2024-25 का आवाक-जावक रजिस्टर पिछले 5 महीने से गायब बना हुआ है। रजिस्टर नहीं होने से बीते साल शाखा द्वारा स्वीकृत किए गए कामों की जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं इस मामले में नपा उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा कलेक्टर और सीएमओ से लिखित शिकायत की गई, जिस पर सीएमओ द्वारा तीन सदस्यी जांच समिति गठित की है।

मालूम हो कि नपा की स्वास्थ्य शाखा के आवाक जावक रजिस्टर में स्वच्छता मिशन को लेकर किए गए कामों सहित अन्य कामों का लेखा जोखा दर्ज है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24में स्वच्छता मिशन के नाम पर 2 सौ से लेकर 250 नोटशीट बनाकर कार्य मंजूर किए गए। जिसमें स्वच्छता मिशन का बजट प्रचार-प्रसार, दीवाल लेखन सहित अन्य मदों में खर्च किया गया। करोड़ों रुपए का यह बजट विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सांठ-गांठ से ठिकाने लगाया गया है। इस संबंध में जानकारी सामने न आए इसलिए विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज आवक-जावक रजिस्टर ही गायब कर दिया गया।

बाबू पर लटकी तलवार:

ज्ञात हो कि नपा स्वास्थ्य शाखा से आवक-जावक रजिस्टर गुम होने को लेकर नपा उपाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर केएल मीना से लिखित शिकायत की गई। जिसके बाद सीएमओ यशवंत वर्मा द्वारा तीन सदस्यी जांच समिति गठित की गई। समिति में इंजीनियर राजवीर सिंह भदौरिया, आरआई दिव्या यादव और एचओ राजीव जैन को शामिल कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच समिति बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य शाखा बाबू सुरेश तिवारी पर तलवार लटकने लगी है।

*वायरल हुआ ऑडियो:*

इस मामले में स्वास्थ्य शाखा बाबू सुदेश तिवारी और नपा अध्यक्ष के चाचा ससुर सुनील वा​ल्मीकि के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। इस ऑडियो में शाखा बाबू सुदेश तिवारी द्वारा अध्यक्ष के चाचा ससुर से नपा में सफाई दरोगा अमरदीप वाल्मीकि द्वारा रजिस्टर गायब करने की बात कही जा रही है। ऑडियो में शाखा बाबू सुनील वाल्मीकि से रजिस्टर वापस दिलाने की बात कहते सुना जा रहा है। बाबू द्वारा सुनील वाल्मीकि से मामला शॉटआउट कर अपना और सफाई दरोगा अमरदीप वाल्मीकि का नाम न आए इसकी बात कह रहा है। बता दे कि सफाई दरोगा अमरदीप वाल्मीकि नपा अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि का जेठ और सुनील वाल्मीकि का भतीजा है।

**इनका कहना है**

मेरे द्वारा तीन लोगों की कमेटी बनाई थी रिकॉर्ड गायब में स्वास्थ्य शाखा के तत्कालीन बाबू सुदेश तिवारी दोषी पायें गयें उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी!

यशवंत वर्मा

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिंड!

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue Jan 13 , 2026
जौरा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठी मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई नगर निरीक्षक दर्शन शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार बढमन निवासी मुकेश पुत्र पातीराम जाटव 20 वर्ष बाइक से अपनी भाभी रजनी पत्नी सोनू जाटव […]

You May Like